युवाओं को जाली वीजा थमाकर धोखाधड़ी:सिंगापुर का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से 2.25 लाख रुपए लेकर नकली वीजा थमाया, 2 गिरफ्तार
युवाओं को जाली वीजा थमाकर धोखाधड़ी:सिंगापुर का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर सगे भाइयों से 2.25 लाख रुपए लेकर नकली वीजा थमाया, 2 गिरफ्तार ठगी करने के मामले में पकड़े गए आरोपी रोहित व मनदीप सेक्टर-10 के मकान नंबर 601/बी के रहने वाले दो सगे भाइयों को सिंगापुर का वर्क परमिट दिलाने के नाम पर शातिर एजेंटों ने 2.25 लाख रुपए ठग लिए। इस मामले में सिटी पुलिस ने राजीव तुकायंत की शिकायत पर जगाधरी गेट पर ईजी टू इमीग्रेट कंसलटेंसी ऑफिस चलाने वाले आरोपी धर्मवीर, शिवानी, विजय शर्मा, रोहित शर्मा, मंदीप व बिट्टू के खिलाफ साजिशन धोखाधड़ी, जालसाजी व विश्वास हनन की धाराओं में केस दर्ज किया है। सिटी थाना पुलिस के मुताबिक इस मामले में आरोपी करनाल के औंगद निवासी रोहित व कलायत के सीता नगर निवासी मनदीप को कैथल में खोले इमीग्रेशन ऑफिस से गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। शिकायतकर्ता राजीव के मुताबिक वे दोनों भाई शादीशुदा हैं और उसका बड़ा भाई दिनेश कुमार मेहनत मजदूरी का काम करता है, जबकि वह खुद बीए पास है। वे दोनों भाई वर्क परमिट पर सिंगापुर जाना चाहते थ। इस बारे में उन्होंने अपने परिवार को बता दिया था। ...